फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में जो सीखा, उसे कक्षाओं में जाकर बच्चों को सिखाएं

Mon, 20 May 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत चल रहे प्राथमिक अध्यापकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के नौ और बैच का सोमवार को समापन किया गया। अध्यापकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बनाई गई रुचिकर व नवाचार पद्धति का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) जितेंद्र छिक्कारा ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले अध्यापकों को प्रमाणपत्र व मग भेंट किए।
विज्ञापन

डीईईओ जितेंद्र छिक्कारा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य व राष्ट्र के निर्माता हैं। बच्चों का भविष्य सिर्फ शिक्षकों के हाथ में होता है। एक शिक्षक अपने अथक प्रयास से सामान्य बच्चों को भी सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने की ताकत रखता है। आज के बच्चे कल के भविष्य की तस्वीर हैं। इसलिए शिविर में जो सीखा उसे कक्षा में जाकर बच्चों को सिखाएं।
मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के जिला समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि अध्यापक अपने विषय को और रुचिकर बनाने के लिए कक्षा कक्ष में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चों के साथ अपनापन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इन्हीं गतिविधियों व शिक्षा के नवाचारों को इन प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। मनोज वर्मा ने पहले गोहाना फिर कथूरा खंड में प्रशिक्षण शिविरों का जायजा लिया। इसके बाद वह डीईईओ के साथ खंड सोनीपत के प्रशिक्षण केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैंयापुर लहराडा में पहुंचे और तीन प्रशिक्षण शिविरों का समापन करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर एफएलएन की खंड समन्वयक अंजू बाला, केआरपी दिनेश वर्मा, मुकेश शर्मा, मंजू सहरावत, मोनिका दहिया, मंजू गहलावत, सुनीता, परमजीत मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर में मनाया जन्मदिन
गन्नौर। खंड गन्नौर में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के दौरान गन्नौर खंड की केआरपी शिवाली का जन्मदिन मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गन्नौर सतीश शर्मा व खंड संसाधन समन्वयक आजाद सिंह के नेतृत्व में केआरपी शिवाली ने केक काटा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी केसरी के स्टाफ व अन्य केआरपी व अध्यापकों ने शिवाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें