फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का स्वागत

Mon, 16 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे पहलवानों का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। पहलवानों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण सहित तीन पदक जीते थे। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कर्नाटक के बंगलूरू में 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय के तीन पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिन्होंने एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते थे। प्रतियोगिता की ग्रीको रोमन स्पर्धा में करण ने एसएससी की तरफ से खेलते हुए 77 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि प्रदेश की तरफ से प्रतिभागिता करते हुए ग्रीको रोमन वर्ग में अनिल ने 67 व आकाश पूनिया ने 72 भार वर्ग में रजत पदक जीता था। तीनों पहलवानों का विद्यालय पहुंचने पर साई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा, सहायक निदेशक मीता भारद्वाज व साई के सीनियर कुश्ती प्रशिक्षक मेजर बलवंत सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले भी करण चार बार, अनिल सात व आकाश पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। स्वागत के दौरान साई बहालगढ़ से बाबू राम, अशोक कुमार, प्राचार्य दया दहिया व अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें