फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ताइक्वांडो के पदक विजेताओं का स्वागत

Tue, 31 Dec 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। अंडर-19 स्कूली प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के देवास में आयोजित की गई थी। इसमें कृष ने रजत व हिमांशु खत्री ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कृष ने 78 किलो भार वर्ग में भाग लिया था। इसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। वहीं, हिमांशु खत्री ने 73 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। हिमांशु पहले भी तीन व कृष दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व ताइक्वांडो प्रशिक्षक देवराज ने स्वागत किया।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें