फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिम्नास्टिक में पदक जीतने पर किया स्वागत

विज्ञापन
22जेएनडी19: ​खिलाड़ी के स्कूल में पहुंचने पर सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य स्टॉफ। स्रोत: क
विज्ञापन
जींद। शारदा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खिलाड़ी स्वाति ने 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वाति की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ी का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

स्वाति ने 18 से 20 अगस्त तक हिसार में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग की जिम्नास्टिक स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्वाति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसकी सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

स्वाति की उपलब्धि पर स्कूल की निदेशक रेणुका, मनोज, रामचंद्र, रामगोपाल और प्रधानाचार्य जगदीश रेढू ने उसे सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वाति को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा की उपलब्धि पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें