फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बार एसोसिएशन राई की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो 43: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में पहुंची राई बार एसोसिएशन की नवनिर्
विज्ञापन
सोनीपत। बार एसोसिएशन राई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधायक कृष्णा गहलावत से उनके कैंप कार्यालय सिद्धार्थ एन्क्लेव में मुलाकात की। विधायक ने कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पगुच्छ और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से बार के सदस्यों के हितों के लिए काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव का लाभ लेते हुए युवा अधिवक्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विधायक ने अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान राजेश कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार, उपप्रधान ज्योति चौहान, सचिव अमित रामलाल कौशिक, संयुक्त सचिव विधि बंसल, कोषाध्यक्ष आकाश और पुस्तकालय प्रभारी सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें