फोटो 07- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित ग्रैपलिंग प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता अंजू का टीकाराम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। प्राचार्य ने अन्य विद्यार्थियों को अंजू से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि अंजू ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया, शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अलका, सविता कुहाड़ ने छात्रा को आशीर्वाद दिया। संवाद