फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज रितिका का स्वागत

Mon, 25 Aug 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के खरखौदा शहर में जुलूस के दौरान खुली जीप में सवार स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज
विज्ञापन
खरखौदा। बैंकॉक में हुई एशियन अंडर-22 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सिसाना गांव की बेटी रितिका दहिया का रविवार को गांव लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़ और ग्रामीणों ने बेटी पर फूल बरसाकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र दहिया, शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा और अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा उपस्थित रहे। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि रितिका ने मेहनत और लगन से प्रदेश की खेल परंपरा को नई ऊंचाई दी है। रितिका को खरखौदा से खुली जीप से सिसाना गांव तक ले जाया गया।
हरियाणा पुलिस में तैनात रितिका के पिता कुलदीप ने बताया कि उनकी बेटी की खेल यात्रा की शुरुआत बास्केटबाल से हुई थी। वर्ष 2021 में रितिका ने अपने मुक्केबाज भाई विनीत दहिया से प्रेरित होकर मुक्केबाजी को अपना लिया। पहले ही वर्ष रितिका ने साई रोहतक में राष्ट्रीय आरईसी प्रतियोगिता और हैदराबाद में हुई फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नोएडा की सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रितिका ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, कजाकिस्तान में एशियन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बैंकाॅक में आयोजित अंडर-22 एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता में रितिका ने 80 प्लस भार वर्ग में कजाखस्तान की एसेल तोकतासिन को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस अवसर पर कुलदीप दहिया, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र बानिया, नरेश दहिया, सरपंच जगदीश, महाबीर दहिया, धर्मबीर, मास्टर रामपाल दहिया, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, बिजेंद्र उर्फ ढीलू, गोपीराम, रणदीप गोशाला प्रधान, अंकित, दीपक व विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें