फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय बालिका कबड्डी स्पर्धा में सोना जीतकर लौटी रूपाली का स्वागत

Fri, 05 Apr 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित गांव भावड़ में महिला खिलाड़ी का स्वागत करते विधायक इंदुराज नरवाल व अन्य।
विज्ञापन
गोहाना। 33वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रदेश की टीम का हिस्सा रही गोहाना के गांव भांवड़ की लाडली रूपाली ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोना जीतकर गांव पहुंची रूपाली का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में 31 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार कबड्डी संघ की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की टीम ने हिस्सा लिया था। हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अपना शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीमों को मात देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा व राजस्थान के मध्य खेला गया। रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही हरियाणा की टीम ने विपक्षी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। पहले चरण में हरियाणा की टीम राजस्थान की टीम ने 20-13 अंकों के अंतर से आगे थी। वहीं दूसरे चरण में राजस्थान की टीम ने वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया और मुकाबले को 30-30 अंकों की बराबरी पर ले आए। अंत तक रोमांच से भरे इस मुकाबले में हर एक अंक पर दर्शक खुशी से उछल रहे थे। हालांकि बाद में प्रदेश की बेटियों ने एकजुटता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुकाबले में 35-33 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम का हिस्सा रहीं रुपाली का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव में पहुंचकर लाडली को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरपंच बिजेंद्र, सरपंच रामधारी, संदीप, नरेंद्र, पंडित दीपक पंच, प्रकाश, दाना व दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें