फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर से लौटे एनएसएस स्वयंसेवकों का स्वागत

Mon, 28 Oct 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में प्री गणतंत्र दिवस शिविर से लौटे एनएसएस स्वयंसेव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एनएसएस प्री गणतंत्र दिवस शिविर से लौटे छोटूराम आर्य महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक गौरव का कॉलेज में टीकाराम एजुकेशन शिक्षण संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यह शिविर राजस्थान के जयपुर स्थित स्वामी विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में 14 से 23 अक्तूबर तक लगाया गया था। गौरव ने चार अन्य स्वयंसेवकों के साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई-एक डॉ. ऊषा दहिया व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई-दो डॉ. अभिमन्यु मलिक को दिया। डॉ. ऊषा दहिया ने प्री गणतंत्र दिवस शिविर में चयनित स्वयंसेवक गौरव का किया। उन्होंने कहा कि वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार लक्ष्य निर्धारित करने और अपने उद्देश्य के सदमार्ग पर चलकर बुलंदियों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें