फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : बूंदाबांदी के बन रहे आसार, कोहरा भी कर सकता है परेशान

Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से शीतलहर की चपेट में आए मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आगामी सप्ताह में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बारिश हुई तो वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे लोगों को फिर कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप खिलने से तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आगामी समय में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार बने हुए हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
हवा की गति धीमी होने से लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एक्यूआई 250 पार बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को हवा की गति तेज होने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद ही एक्यूआई में सुधार होगा।
विज्ञापन


गेहूं के लिए वरदान साबित होगी बूंदाबांदी
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बूंदाबांदी होती है तो यह गेहूं व रबी सीजन की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। सर्द सीजन में अब तक जिले में बारिश नही हुई है, जिससे रबी सीजन की फसलों की बढ़वार ठीक तरीके से नहीं हो पाई है। फसल को सूखे पाले से बचाने के लिए किसानों को सिंचाई करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश हुई तो गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जिले में 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई है।


दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। ऐसे में कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। 26 दिसंबर के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें