सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान धारदार हथियार और डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि 21 मई को गांव के युवक ने बाइक अड़ाकर उनके साथ अभद्रता की। बाद में वह अपने परिवार के साथ आया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। बाद में जब वह तथा उनकी सास व जेठ उलाहना देने के लिए गए उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए।
22 मई को दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उनके प्लॉट में आकर लकड़ी काटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो महिलाओं ने उनकी सास पर धारदार हथियार से हमला किया। वह दोनों जान बचाकर भागे। पुलिस जांच में अभद्रता का मामला संदिग्ध मिला।
पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनके बेटे की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ाकर गाल-गलौज की।
वह उलाहना देकर आ गए। तभी दूसरे पक्ष ने उनके घर आकर हमला कर दिया। जिसमें वह तथा उनकी पत्नी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद