फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के विकास को तीन गुना रफ्तार देंगे : सीएम

Fri, 29 May 2026 08:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब सोनीपत के विकास को तीन गुना रफ्तार देंगे। विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। नगर निगम चुनाव में मिली जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने यह बात वीरवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभागार में नगर निगम सोनीपत की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इससे पहले मंडल आयुक्त राजीव रतन ने नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन एवं सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जहां हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यही लोकतांत्रिक सोच भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देती है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की नई टीम मिलकर सोनीपत के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, बिजली और आधुनिक शहरी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जाएंगे।

जवाबदेही और संवेदनशीलता से करें कार्य
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताकर दायित्व सौंपा है इसलिए जन प्रतिनिधियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनसेवा की असली कसौटी है। मुख्यमंत्री ने डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए केवल नारा नहीं बल्कि संगठन की कार्यशैली और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नगर निगम टीम के सहयोग से सोनीपत को आधुनिक और सुविधा संपन्न शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों की सतत निगरानी और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


शपथ औपचारिकता नहीं शहर की तस्वीर का संकल्प : मेयर
नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि शहर की तस्वीर बदलने का संकल्प है। नगर निगम की पूरी टीम सोनीपत को स्वच्छ, व्यवस्थित, आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।
विज्ञापन


इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड-1 : जय कुमार (कांग्रेस)
वार्ड-2 : मुकेश (भाजपा)
वार्ड-3 : सुरेंद्र मदान (भाजपा)
वार्ड-4 : त्रिभुवन कौशिक (भाजपा)
वार्ड-5 : रीना सैनी (भाजपा)
वार्ड-6 : निशा (भाजपा)
वार्ड-7 : मुनीराम (भाजपा)
वार्ड-8 : कुनाल कौशिक (भाजपा)
वार्ड-9 : मीना (भाजपा)
वार्ड-10 : संजय कुमार (भाजपा)
वार्ड-11 : संगीता (भाजपा)
वार्ड-12 : साधना तनेजा (भाजपा)
वार्ड-13 : महेश लूथरा (भाजपा)
वार्ड-14 : किरन चांदना (भाजपा)
वार्ड-15 : संजीव वलेचा (भाजपा)
वार्ड-16 : अनुराग जैन (कांग्रेस)
वार्ड-17 : सुनीता (भाजपा)
वार्ड-18 : सुनीता देवी (भाजपा)
वार्ड-19 : राजेश मलिक (कांग्रेस)
वार्ड-20 : राजकुमार (भाजपा)
वार्ड-21 : दीपमाला (कांग्रेस)
वार्ड-22 : नवीन कुमार (कांग्रेस)

यह रहे मौजूद
समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, पवन कुमार खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, देवेंद्र कौशिक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो :: सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें