फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिटाई से घायल महिला को चारपाई पर डालकर किया रोड जाम

Fri, 29 May 2026 08:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर घायल महिला के साथ जाम लगाए हुए महिलाओं को समझाते थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा । विधवा के घर में घुसकर मारपीट और घर पर कब्जा करने का आरोप लगाकर महिला के घर के आसपास की महिलाओं ने वीरवार शाम को रोहतक रोड जाम कर दिया। घायल महिला को चारपाई पर डालकर रोष जताया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला पर पड़ोस का ही एक परिवार दबाव डालकर मकान पर कब्जा करना चाहता है। रात में न केवल घर में घुसकर मारपीट की गई बल्कि उसे मारने का भी प्रयास किया गया। घायल महिला को उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर शाम को सड़क जाम कर दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया।



शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित टेकराम की चक्की के पास रहने वाली मंजू को बुधवार रात घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया था। पड़ोस की महिलाओं ने घायल अवस्था में उन्हें उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया था।
वीरवार को मंजू को घर लाया गया लेकिन पुलिस को दी गई शिकायत पर कार्रवाई न होती देख पड़ोस की महिलाएं गुस्से में आ गईं और मंजू को चारपाई पर डालकर सड़क पर ले आईं। इसके बाद रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
इस पर महिलाओं ने कहा कि पीड़िता के पास जमीन की रजिस्ट्री है। उनके पति की मौत हो चुकी है। दो छोटे बच्चे हैं। इस असहाय महिला से पड़ोसी घर छीनने के लिए मारपीट कर रहे हैं। रात में भी इस पर हमला किया गया लेकिन पुलिस है कि शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता कोर्ट जाकर स्टे भी ले आई लेकिन फिर भी इसके साथ मारपीट की गई है। थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें