फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खानपुर कलां गांव में जलभराव बढ़ा रहा वाहन चालकों की परेशानी

Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना-गन्नौर मार्ग पर स्थित गांव खानपुर कलां में सड़क पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि सड़क पर फैला कीचड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसकी तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों व वाहन चालकों ने समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की है, लेकिन आज तक समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से सड़क किनारे बने घरों का पानी सड़क की तरफ आता है और जलभराव हो जाता है। इससे कई वर्षों से सड़क पर जलभराव होने के कारण अब कीचड़ हो गया है। दिन के समय तो वाहन चालकों को दिक्कत रहती ही है, रात में तो कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों को इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन
बीपीएस महिला विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज भी इसी मार्ग पर स्थित हैं। जहां पर रोजाना सैकड़ों लोग जाते हैं। सभी को यही से गुजरना पड़ता है। महिला विवि की कुलपति ने भी प्रशासन से समाधान के लिए पत्र लिखा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को होती है। कीचड़ के कारण कई बार तो उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं और हादसे से अलग से डर बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
गोहाना-गन्नौर मार्ग पर खानपुर कलां के पास सड़क पर हो रहे जलभराव का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इसके लिए गांव की जलनिकासी के लिए संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी।- अशोक कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, गोहाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें