फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीसवां मील मार्केट में जलभराव जनआंदोलन का रूप ले सकता है

Fri, 07 Aug 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बीसवां मील मार्केट में दुकानों के सामने भरा दू​षित पानी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीटी रोड से जठेड़ी स्थित बीसवां मील मार्केट में वर्षों से जलभराव की समस्या है। निकासी व्यवस्था के अभाव में बारिश और सामान्य दिनों में भी दूषित पानी जमा रहता है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है।
व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी है। जिला व्यापार मंडल और बीसवां मील मार्केट एसोसिएशन ने इस समस्या को उठाने का निर्णय लिया। प्रधान संजय सिंगला ने इसे हजारों नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा मामला बताया। जल्द ही लाजपत, जयराम शर्मा सहित अन्य दुकानदारों के साथ बैठक कर रणनीति तय होगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया जाएगा। इसका उद्देश्य जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि स्थानीय लोगों को साफ-सुथरी सड़क और स्वच्छ वातावरण चाहिए। यह उनका सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मूल अधिकार है। वर्षों से जूझ रहे व्यापारियों और स्थानीय लोगों की आवाज अनसुनी नहीं की जा सकती। जिला व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा है और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मंडल ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से एकजुट होकर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें