फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10 मार्च को खुबडू हेड से छोड़ा जाएगा पानी, 12 तक पहुंचेगा नारनौल

Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में इस बार किसानों को करीब 25 दिन बाद नहरी पानी मिलेगा। खुबडू हेड से 10 मार्च को पानी छोड़ा जाएगा, जो 12 मार्च को नारनौल पहुंच जाएगा। इससे होली में पानी किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

गर्मी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसकी वजह से पानी की भी जरूरत होने लगी है। अगर नारनौल शहर की बात करें तो सवा लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। अगर कुछ देरी से नहर आती है तो शहरवासियों को पानी का टैंकर मंगवा कर प्यास बुझानी पड़ती है। इसके अलावा इस समय गेहूं की फसल में भी पानी की जरूरत है। ऐसे में किसान जल्द नहरी पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि 13 फरवरी को नहरी पानी बंद हुआ था। ऐसे में नहरी पानी बंद हुए 25 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नहरी पानी नहीं पहुंचा है। इससे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस बार बारिश समय-समय पर होती रही। इसकी वजह से फसल के लिए पानी की ज्यादा जरूरत नहीं रही। हालांकि राजस्थान सीमावर्ती पर महेंद्रगढ़ जिला होने की वजह से भूजलस्तर काफी नीचे हैं। इसकी वजह से किसान नहरी पानी पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन





वर्जन:
10 मार्च को खुबडू हेड से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। 12 मार्च तक पानी नारनौल पहुंच आएगा। होली से पहले नहर आने से पानी किल्लत नहीं होगी।-अशोक यादव, एसडीओ सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें