फोटो नंबर-09पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राईम का आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। फ्रॉड में संलिप्त एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक गाड़ी, 4 डेबिट कार्ड, 2 सिमकार्ड और एक चेकबुक भी बरामद करने का दावा किया है।
आरोपी की पहचान राकेश निवासी अकथली भादुओ का बास थाना डागियावास जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से एक गाड़ी, 4 डेबिट कार्ड, 2 सिमकार्ड और एक चेकबुक बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर थाना की टीम ने महेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 नेहरू मोहल्ला रामगढ़ थाना सीकर, पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 20 चूरू रोड रामगढ़ थाना सीकर, नरेंद्र निवासी नांगली फतेहपुर जिला सीकर, आनंद सिंह निवासी गिडानिया थाना चिड़ावा और अमित निवासी नंदी रोड श्याम नगर जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल बरामद कर जब्त किए थे। पुलिस ने आरोपियों से दो गाड़ी, एक लाख रुपये, 10 मोबाइल, 15 डेबिट कार्ड, 5 सिमकार्ड, एक चेकबुक, एक डिपॉजिट रसीद बरामद की थी। साइबर ठगों ने नारनौल की रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा अबतक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।