फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेनीवेल की मोटर खराब होने से पूर्वी जोन की कॉलोनी में पानी आपूर्ति

Wed, 10 Dec 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जाजल गांव स्थित रेनीवेल की मोटर खराब होने से शहर की पूर्वी जोन की कॉलोनी में मंगलवार को पानी आपूर्ति ठप रही। जिससे शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेनीवेल में खराबी होने पर सभी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति का दूसरा विकल्प नहीं है। नगर निगम ने दावा किया कि शहर के अंदर ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

गांव जाजल से मंगलवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण शहर की कबीरपुर, मॉडल टाउन, सब्जी मंडी, धानक बस्ती, आदर्श नगर, ऋषिनगर, शिव कॉलोनी, तारा नगर, नरेंद्र नगर और सिक्का कॉलोनी समेत अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जिसके से लोगों को इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
लोग बार-बार निगम अधिकारियों को फोन करके पेयजल सप्लाई चालू होने के बारे में पूछते रहे। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के 14 वार्डों में रेनीवेल से प्रतिदिन करीब 40 न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) पानी आपूर्ति होती है। सोमवार को जाजल में फाल्ट आने से मोटर खराब हो गई है। जिस क्षेत्र में रेनीवेल की सप्लाई थी, उन क्षेत्रों में पानी आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन



जाजल रेनीवेल पर मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को कई कॉलोनियों में ट्यूबवेल चलाकर पानी आपूर्ति किया गया। अब मोटर को बदलवाया गया है, बुधवार सुबह रेनीवेल से पानी आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

- अमित, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें