फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त पानी के लिए 15 दिन और इंतजार करे दिल्ली

Thu, 25 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली को पानी की कमी से अभी 15 दिन और जूझना पड़ेगा। दिल्ली को कम से कम 800 क्यूसिक पानी की जरूरत है, जबकि अभी 700 क्यूसिक पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसमें 380 क्यूसिक पानी पश्चिमी यमुना लिंक नहर से, जबकि 220 क्यूसिक पानी यमुना नदी से सीधा दिल्ली वजीराबाद जल यंत्र केंद्र में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुए उपद्रव के दौरान लोगों ने गढ़ी बिंदरौली गांव के पास ड्रेन नंबर आठ की क्रांसिक के पास (256 आरडी) के पास से लिंक चैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे पहले यहां नहर के गेट तोड़ दिए गए थे। इस नहर के जरिए दिल्ली के विभिन्न जल संयंत्रों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

फिलहाल सेना की निगरानी में नगर की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की दिल्ली जल मंडल सेवाओं के एक्सईएन परमजीत सिहाग ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के पूरे 700 क्यूसिक की पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से में निर्माण कार्य के लिए 4 पोपलेन मशीनें, 3 जेसीबी और 8 डंपर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा के लिए यहां सेना की कई बटालियन भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों के अंदर नहर से पूरी तरह से आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

300 क्यूसिक पानी यमुना के रास्ते पहुंचाया सीधा वजीरबाद संयत्र में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें