फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर और आसपास के गांवों में गिर रहा जलस्तर

Fri, 19 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक देवेंद्र कादियान ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत और दूषित पानी से फैल रही बीमारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गन्नौर शहर के बड़े हिस्से सहित बड़ी, सनपेड़ा, पीपली खेड़ा, रामनगर, लल्हेड़ी, धतूरी समेत कई गांवों में हालात खराब हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में उद्योग बढ़ने से जलस्तर तेजी से गिरा है जिसके कारण पानी दूषित हो रहा है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की बैठक में पेयजल की समस्या के समाधान को मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन चार माह बीतने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि यमुना के पास रेनीवेल बनाकर गांवों तक पानी पहुंचाया जाए।
विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांवों में ट्यूबवेल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है लेकिन घटते जलस्तर के कारण कई ट्यूबवेलों में टीडीएस बढ़ने से परेशानी आ रही है। इसके समाधान के लिए दो मुख्य योजनाओं पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नहर से पानी लाने के लिए सर्वे किया जा रहा है जो तीन माह में पूरा हो जाएगा। साथ ही यमुना नदी पर रेनीवेल बनाने की संभावना का सर्वे छह माह के भीतर पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद 3 वर्षों में प्रोजेक्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य रहेगा। मंत्री के जवाब के बाद विधायक कादियान ने आभार जताते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सर्वे का काम समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए ताकि गन्नौर की जनता को जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें