फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पाइप लाइन टूटने से सड़क पर बह रहा पेयजल

Sat, 14 Feb 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
राजपुर गांव में टूटी पाइपलाइन से व्यर्थ बहता पानी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गन्नौर। राजपुर गांव में पेयजल लाइन एक सप्ताह से टूटी हुई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सुबह-शाम जब पानी की सप्लाई होती है तो यहां पर बहता रहता है। हजारों लीटर पानी रोजना बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश, जय नारायण, अनिल, नन्हा व अजय ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई है मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की कि टूटी पाइप लाइन की तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पैदल राहगीरों और आसपास के लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है। लगातार पानी बहने से सड़क भी खराब होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें