फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जलनिकासी नहीं होने से गली में भरा पानी

Mon, 15 Sep 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के खरखौदा शहर में घरों के आगे गली में भरे पानी से गुजरते स्थानीय लोग। स्रोत: पा
विज्ञापन
खरखौदा। जलनिकासी नहीं होने से छपड़ेश्वर मंदिर वाली गली में दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रीतू राणा, नीलम, सोनू, मोहित, अजय, सुनीता, सुमित्रा का कहना है कि उनकी गली में पानी निकासी विधिवत न होने से वह लंबे समय से परेशान हैं। लगातार वह अपनी इस मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उनके घरों के आगे गली में दूषित पानी जमा है, जिससे वह न तो घरों से निकल पा रहे हैं और न ही अंदर आ पा रहे हैं। उनकी मजबूरी हो गई है, इस पानी में से ही आवाजाही करना। लोगों ने पानी निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें