फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुभाष स्टेडियम के मैदान में भरा पानी, खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित

Sun, 29 Dec 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम के मैदान में पानी भरने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित हो रहा है। मैदान की गहराई करीब 10 फुट है, जिस कारण से मैदान में पानी जमा हो गया है। साथ ही मैदान में न कोई पानी निकासी की व्यवस्था है। जिससे मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम के मैदान पर रोजाना सुबह-शाम करीब 60 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए अभ्यास करने आते हैं। मैदान खो-खो की सरकारी नर्सरी भी चलाई जाती है व साथ ही एथलेटिक्स, वाॅलीबॉल व हैंडबॉल के खिलाड़ी भी खुद को तैयार करने के लिए अभ्यास करते हैं। खेल मैदान में मिट्टी भराव का कार्य बजट के कारण नहीं हो पाया। मैदान में करीब 10 फीट मिट्टी भराव होगा। इसके लिए खेल विभाग ने 66 लाख का टेंडर लगा रखा है, लेकिन कोई ठेकेदार इसे लेने काे तैयार नहीं है। अब खेल अधिकारी मिट्टी भराव का दोबारा एस्टीमेट बनाकर भेजेंगे। बारिश होने के कारण मैदान में पानी जमा हो जाता है। जोकि अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें