फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Sun, 29 Dec 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कोसली रोड पर स्थित चौक के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की पहचान सांपला के ब्राह्मण मोहल्ला हाल किला काॅलोनी निवासी 51 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। मृतक पहले ड्राइवर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू की। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि शहर के कोसली रोड स्थित चौक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें