फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लंबे समय से नाला निर्माण न होने से पानी निकासी ठप, अटेरना के ग्रामीण परेशान

Sat, 11 Jul 2026 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में विधायक कृ​ष्णा गहलावत को पौधा भेंट करते अटेरना के ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अटेरना में लंबे समय से नाला निर्माण न होने के कारण सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

गंभीर समस्या के समाधान को लेकर अटेरना के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कृष्णा गहलावत से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर विधायक ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि पानी निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नाले के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त कर उम्मीद जताई कि जल्द ही नाला निर्माण शुरू होने से वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन

लोगाें को जलभराव, गंदगी से भी राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में दीपक चौहान, अशोक चौहान, निक्के चौहान, पालेराम, राजू चौहान, रवि चौहान, राजिंद्र मास्टर, सतबीर चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें