फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंप ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से नहीं आया पानी, लोगों ने लगाया जाम

Tue, 06 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में काम बंद करके धरनास्थल पर नारेबाजी करते पंप ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पेयजल समस्या से परेशान फैज बाजार और जमालपुरा के लोगों ने सोमवार को दयाल चौक पर रोड जाम कर दिया। उन्होंने सड़क पर बैठकर सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि काॅलोनी में ट्यूबवेल खराब होने से चार दिन से पानी की आपूर्ति कम हो रही थी। अब पंप ऑपरेटरों के हड़ताल करने से सोमवार को पानी ही नहीं आया। घरों में पानी खत्म होने से उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने बात कही तो लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
पूर्वी क्षेत्र में गांव जाजल स्थित रेनीवेल से रोजाना 14 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए 65 संविदा पंप ऑपरेटर लगाए गए हैं। इनको दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वेतन के लिए सोमवार को कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में 12 बूस्टिंग स्टेशन व 70 ट्यूबवेल दिनभर बंद रहे। पानी नहीं आने से करीब डेढ़ लाख लोगों की परेशानी बढ़ गई। जमालपुरा व फैज बाजार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा गया। उन्होंने दोपहर एक बजे दयाल चौक पर सड़क जाम कर दी। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने बताया कि कॉलोनी का ट्यूबवेल खराब पड़ा है। इस संबंध में पार्षद को भी अवगत करा दिया था। नगर निगम प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। चार दिन से कम पानी आ रहा था। सोमवार को जब एक बूंद पानी नहीं आया तो उनको मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने।
कुछ देर बाद नगर निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार पहुंचे तो लोगों ने कहा कि जब तक काॅलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। थाना प्रभारी ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही, तो उन्होंने दो घंटे बाद खोल दिया।

फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में काम बंद करके धरनास्थल पर नारेबाजी करते पंप ऑपरेटर। संवाद

फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में काम बंद करके धरनास्थल पर नारेबाजी करते पंप ऑपरेटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें