सोनीपत। प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित वुमन हॉकी सीरीज का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। टीम वॉरियर्स और टीम बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबले में वॉरियर्स ने एक गोल कर 1-0 से जीत दर्ज कर वुमन हॉकी सीरीज ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि मन्नत ग्रुप ऑफ होटल्स के एमडी वीरेंद्र कादियान और विशिष्ट अतिथि पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर (आईबी) दिलबाग दहिया रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बल्कि ये अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है।