फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा में प्राचीन छपड़ेश्वर मंदिर की मुख्य गली का लेवल ऊपर उठाए जाने के बाद
खरखौदा। शहर के वार्डों की गलियों में जलभराव की समस्या आम होती जा रही है। इसका मुख्य कारण गली निर्माण में लेवल का ध्यान न रखना है।
शहर के अधिकतर वार्ड में यह स्थिति बनी हुई है, जहां नई गली का निर्माण होते ही उसके साथ लगती पुरानी गलियाें का लेवल नीचे होने से बारिश का पानी भरने लगा है। सफाई के अभाव में नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हरिओम, अमित कुमार, नरेश कुमार ने कहा कि शहर में जिस गली को पक्का किया जा रहा है उनका लेवल ऊंचा बनाया जा रहा है। उनके साथ लगती गलियों के लेवल पर किसी का कोई ध्यान नहीं है। परिणामस्वरूप कई गलियों में पानी निकासी व्यवस्था ठप हो चुकी है।
बारिश के दौरान पानी ऊंची गलियों से बहकर नीचे लेवल की गलियों में भर रहा है। कहीं-कहीं तो यह पानी कई दिन तक भरा रहता है। इससे न केवल लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि मच्छर-मक्खी पनपने व गंदगी के चलते बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है।