फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार : घरों के सामने गलियाें में भरा रहा पानी, निकासी ठप होने से लोग परेशान

Tue, 11 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में नई सरकार का गठन होने के बाद वार्डवासी विकास की बाट जोह रहे हैं। वार्ड नंबर 4 में सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी न होना है। यह वार्ड दिल्ली मार्ग और थाना कलां मार्ग से सटा हुआ है। पानी निकासी न होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। दूषित पानी की निकासी के मांग करने के बावजूद समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वार्ड चार में गलियां जर्जर हो चुकी हैं। मुख्य मार्ग से नीचे होने के कारण हमेशा पानी भरा रहता है। पानी निकासी न होने के कारण लोग परेशानी है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से जद्दोजहद करनी पड़ रही है, लेकिन अब तक स्थायी निदान नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा वार्ड नंबर चार के लोग भुगत रहे हैं।



वार्ड में गलियों की हालत खराब है। कई गलियों का निर्माण ऊंचा उठा किया गया है। कई गलियां नीचे होने के कारण पानी भरा रहता है। निकासी व्यवस्था ठप होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं, जिसका समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- जसबीर, वार्डवासी








वार्ड में पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड की पानी निकासी को लेकर काम कर सके। यह समस्या वार्ड के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। जहां पर पानी भरा हुआ है, उसके आसपास के घरों को भी नुकसान रहा है।
- रूप चंद, वार्डवासी






घरों के आगे कई वर्ष से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वार्ड से ऐसा पार्षद चुना जाना चाहिए जो प्राथमिकता के आधार पर पानी निकासी पर काम कर सके। जिससे वार्ड का विकास कराया जा सके।
- प्रेम उर्फ लीला, वार्डवासी


मैंने दिल्ली मार्ग पर निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई, स्ट्रीट लाइट लगवाई, बेंच रखवाए। पानी की पाइप लाइन दबाने का काम किया। वार्ड को विकसित करने में पूरी भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

- मोहन दहिया, पूर्व पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें