फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड सदस्य पर गलत जानकारी देकर बीपीएल कार्ड बनवाने का आरोप

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की ​शिकायत सुनते एडीसी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय के सभागार में सप्ताह में दो दिन लगने वाला समाधान शिविर वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में लगाया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने गांव शहजादपुर में वार्ड सदस्यों पर गलत जानकारी देकर बीपीएल कार्ड बनवाने की शिकायत दी। इसका संज्ञान लेते हुए एडीसी ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा इंतकाल न करने, परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत, गांव कासंडी से बजाना कलां सड़क पर रोड़ा डाले बिना सड़क बनाने, पंचायती जमीन पर कब्जा करने, कानों के इलाज के लिए इलाज की आर्थिक मदद, सेक्टर-23 में गली में जलभराव, निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई, पानी व बिजली से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति को समझ कर समाधान करें। समाधान शिविर के दौरान वीरवार को 24 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें