फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युद्ध नशे के विरुद्ध.. केएमपी एक्सप्रेस वे के रास्ते लाई जा रही अफीम पकड़ी

Mon, 31 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एचएसएनसीबी) की रोहतक यूनिट ने खरखौदा में कार्रवाई करते हुए अफीम की बड़ी खेप पकड़ी है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के रास्ते मध्य प्रदेश से लाई जा रही 3 किलो अफीम के साथ टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान निवासी सचिन है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे नशे के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की रोहतक यूनिट टीम को सूचना मिली कि सोनीपत निवासी सचिन केएमपी के रास्ते अफीम लेकर आने वाला है। एएसआई संदीप ने अपनी टीम के साथ पिपली टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वैगन आर कार को रोककर चालक की पहचान गढ़ी ब्राह्मणान निवासी सचिन के रूप में की। टीम ने एईटीओ संदीप पूनिया को बुलाकर कार की तलाशी ली तो उसके डैश बोर्ड से छह थैलियां मिलीं। वजन करने पर 3 किलो अफीम निकली। इस पर सचिन को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
-

छह वर्ष की जेल काटने के बाद जमानत पर आया था आरोपी
आरोपी सचिन लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में संलिप्त है। उस पर पहले भी एक मुकदमा दर्ज है। उस मुकदमे में उसे 15 वर्ष की जेल हो चुकी है। छह वर्ष की जेल काटने के बाद वह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। बाहर आकर वह फिर से मादक पदार्थ के अवैध धंधे में संलिप्त हो गया।
विज्ञापन


शिवपुरी इलाके से अफीम की खेप लेकर आ रहा था आरोपी
आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी से अफीम लेकर आया है। तीन किलो अफीम की बाजार कीमत 15 लाख रुपये है। आरोपी से अब पता लगाया जाएगा कि वह किसके पास से अफीम लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था।



तीन किलो से ज्यादा अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसको आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। -जयवीर सिंह, जांच अधिकारी, एचएसएनसीबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें