फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेवकों को संतुलित आहार, प्राथमिक उपचार व सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

Sun, 01 Mar 2026 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू कॉलेज में स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी देते डीटीओ संजय कुमार
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का पांचवां दिन स्वास्थ्य जागरूकता, आपातकालीन प्रशिक्षण से भरपूर रहा। शिविर की शुरुआत संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान से हुई।
विज्ञापन

यशपाल आर्य ने स्वयंसेवकों को संतुलित भोजन के महत्व, पोषणयुक्त आहार और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक आदतों के बारे में जानकारी दी। रेडक्रॉस सोसाइटी से डीटीओ संजय कुमार ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता बताते हुए चोट लगने, बेहोशी, रक्तस्राव व हृदयाघात जैसी स्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर देने की विधियों का प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने आवश्यक जीवन रक्षक कौशल सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें