खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को सिविल डिफेंस की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सिविल डिफेंस से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया।
भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुई तनाव की स्थिति का देखते हुए स्वयंसेवकों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आपातकाल के समय स्वयंसेवक खुद का और समाज को सुरक्षित कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना बहुत जरूरी है। सहायक प्राध्यापक जगबीर सिंह ने सिविल डिफेंस से संबंधित तकनीकी जानकारियां दीं।