सोनीपत। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार मुरथल खंड की ग्राम पंचायत मुरथल और किशोरा की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विधानसभा अनुसार प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार मिलान करके हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियम 8(3)ए के तहत यह अंतिम प्रकाशन किया गया है। संवाद