24जेएनडी06: ढाठरथ गांव में जल अर्पण दिवस मनाते हुए। स्रोत: ग्रामीण
सोनीपत। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा में वीरवार को एनएसएस का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने की शपथ ली। विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दिनेश मलिक ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ की। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया और बीईओ अनिल वर्मा ने विद्यार्थियों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
नगर निगम सोनीपत के स्वच्छ मिशन अभियान की टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। टीम ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनीता और दर्शन कुमारी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता रैली निकालने और विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।