फोटो 35- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान सांस्कृतिक संध्या
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित किए जा रहे विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पांचवें दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि तनाव को दूर भगाने में संगीत की खास भूमिका रहती है। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए। पहले सत्र में जीएसटी के उपायुक्त नीलरतन व रविंद्र मान ने स्वयंसेविकाओं को जीएसटी के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जीवीएम की विभागाध्यक्ष मोनिका चांदना ने हिमांशी व दिव्या के साथ कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता पाठ में यूटीडी रोहतक की अंकिता पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ में सीआरए काॅलेज की आशू प्रथम स्थान पर रही। फैशन फियेस्टा में सीआरए की कोमल को मिस कॉन्फिडेंट, हिंदू काॅलेज सोनीपत की तन्नू को मिस-ब्यूटीफुल, सीआरए की निकिता को मिस-फैशनेबल, झज्जर की तन्नू पांडेय को मिस-डेजलिंग व फरीदाबाद की भूमिका को मिस-एलिगेंट के खिताब से नवाजा गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने शिविरार्थियों को शिविर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। नृत्य स्पर्धा में फरीदाबाद की भूमिका ने प्रथम, सीआरए की कोमल ने द्वितीय व झज्जर की कुमुदवीनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. सुप्रिया पांडेय, डाॅ. अन्नू शर्मा, अनीता सैनी, डाॅ. उषा दहिया, डाॅ. सजनी देवी व डाॅ. गीतिका सैनी ने की।