फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने श्रम दान करते हुए की बगीचे की सफाई

Mon, 06 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योग से की गई। यशपाल आर्य व अरुण ने स्वयंसेविकाओं को योग करवाया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्राचार्य सुमन बाला की अध्यक्षता में स्वयंसेविकाओं ने श्रम दान करते हुए विद्यालय के बगीचे में साफ सफाई की।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे सत्र में सीनियर सिटीजन सोनीपत के अध्यक्ष लाजपत मुखी, सेक्टर-14 से राजु वर्मा व गौरव वर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस का महत्व बताते हुए इसके नियमों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं के लिए कई गतिविधियां भी आयोजित की गई। इस दौरान संगीता, पूनम, दर्शन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें