फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन, खरखौदा में नए गणवेश में किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विजयदशमी के मौके पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का 97वां स्थापना दिवस मनाया गया। गोहाना रोड स्थित हेडगेवार भवन में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। साथ ही उन्होंने व्यायाम व योगासन किया। इसके अलावा खरखौदा शहर में पथ-संचलन का कार्यक्रम नए गणवेश में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

हेडगेवार भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि शक्ति ही शुभ और शांति का आधार है। उन्होंने कहा कि हमें मातृशक्ति के जागरण का काम अपने परिवार से ही प्रारंभ करना होगा। उन्होंने समाज में एकता की अपील की। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर विभेद करना अधर्म है। यह धर्म के मूल से भी परे हैं। सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए स्वयंसेवकों को प्रयास करने होंगे। विजय कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के कारण छात्र एक अच्छा मनुष्य बने, उसमें देशभक्ति की भावना जगे। वह सुसंस्कृत नागरिक बने, यह सभी चाहते हैं। इसके लिए मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नीति बननी चाहिए।
जिला संघ चालक डॉ. दीपचंद ने बताया कि 97 वर्ष पूर्व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना नागपुर में विजय दशमी के दिन की थी। संघ में छह उत्सवों में से मनाए जाने वाला एक उत्सव विजय दशमी है। इस उत्सव को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। संघ के स्वयंसेवकों ने देश में बड़े-बड़े त्याग किए हैं। कार्यक्रम में माधव नगर कार्यवाह प्रवीन कुमार, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव अनिल गोयल, निगम पार्षद अतुल जैन, अरविंद चमौली, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आदित्य रोहिल्ला, शारीरिक प्रमुख पंकज, हरिओम, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, पूर्व आरटीआई आयुक्त सुखबीर गुलिया, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने दशहरा पर्व पर जागृति स्थल पर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद शहर में पथ संचलन किया। लोगों ने संघ की ओर से किए गए पथ संचालन का फूल बरसा कर स्वागत किया। संघ के प्रांत सद्भावना प्रमुख शशि भूषण ने बौद्धिक विकास को लेकर अपने विचार रखे। सामाजिक सद्भावना जिला प्रमुख अनिल ने बताया कि संघ का यह वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे बीते समय में कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था। स्थिति सामान्य होने पर स्थापना दिवस के मौके पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया। इससे समाज में संदेश दिया गया है कि अब हिंदू जागृति की ओर अग्रसर है। इस दौरान खंड कार्यवाह सतीश, खंड विस्तारक शुभम, प्रचार प्रमुख राकेश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा राई में विभाग संघ चालक डॉ. निर्मल, गोहाना में विभाग कार्यवाह देवेंद्र, गन्नौर नगर में जिला कार्यवाह अमरचंद ने अपना संबोधन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें