फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेहा ग्राम पंचायत नपा में शामिल करने की उठी आवाज

Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित अपने कार्यालय में दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में दरबार लगाया। इस दौरान किसी ने पेंशन में देरी की शिकायत की तो किसी ने बिजली-पानी की परेशानी बताई। कई लोग गली-सड़कों की खराब हालत से परेशान थे, मगर टेहा के ग्रामीणों ने अपने गांव को नगरपालिका में शामिल करने की मांग रखी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कॉल कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टेहा गांव के 150 लोगों ने हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि टेहा गांव को नगरपालिका में शामिल किया जाए, ताकि शहर की तर्ज पर गांव का विकास हो सके। उमेदगढ़ ग्राम पंचायत ने पीडब्ल्यूडी रोड से बिजलीघर तक नाला बनवाने की मांग की। पुरखास राठी के लोगों ने सरढ़ाना माइनर के खाल को पक्का और 9 इंच चौड़ा करने की मांग की। बली कुतुबपुर-चमराड़ा रोड का दोबारा निर्माण करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें