फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहू के साथ सब्जी खरीद रहे बुजुर्ग की झपटी चेन

Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी में बाइक सवार झपटमार बुजुर्ग की सोने की चेन झपटकर भाग गए। पीड़ित अपनी बहू के साथ दुकान पर सब्जी खरीदने आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी निवासी नरेंद्र आहुजा (65) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहू के साथ सोसाइटी के सामने सब्जी की दुकान पर गए थे। जब वह सब्जी खरीद रहे थे एक युवक आकर उनके पीछे खड़ा हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाते युवक उनकी चेन तोड़कर भाग गया। उसका साथी पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी की मदद से झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें