फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हुडा सेक्टर में स्थित विवेकानंद पार्क बदहाल

Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08विवेकानंद पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगे झूले के नीचे जमा गंदा पानी। संव
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर में स्थित विवेकानंद पार्क कई माह से गंदे पानी का जोहड़ बना है। इस पार्क में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी व मोती नगर से आने वाले सीवर का पानी जमा रहता है। इसके कारण यहां से दुर्गंध तो आती ही है, साथ ही जलजनित बीमारियों होने का भी खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2024 के जून में हुडा सेक्टर के ही एक पार्क में भरे पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई थी। इसके इसके न तो पार्षद व न ही अधिकारी इस ओर कोई उचित कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि पार्क के आसपास रहने वालों ने बताया कि वे नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी से लेकर अधिकारियों के कई चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां यह पार्क सुबह शाम आमजन के टहलने व आराम करने के लिए बनाए गए थे, वहीं अब नजारा कुछ और ही बयां कर रहा है। ऐसे में पार्क होते हुए भी आमजन को उसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
लोगों ने मिलकर लगाए थे 200 पौधे
पार्क के आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लहरोदा नर्सरी से फलों व फूलों के करीब 200 पौधे लगाए गए थे। इसके अलावा हैज भी लगाई गई थी। लगभग सभी पौधे व हैज लग भी गए और पनपने भी लगे थे, लेकिन इस पानी की निकासी न होने के सभी पौधे अब खराब हो गए हैं।

0पार्क के चारों ओर की सड़क का ढलान पार्क की ओर है। इसके चलते बारिश के समय सड़क का सारा पानी इसी पार्क में जमा हो जाता है। कई बार पार्षद को कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।- नरेश जैन, मकान नंबर 702 हुडा।
0
पार्क होते हुए भी इसकी सुविधा से वंचित हैं। सर्दी में लोग यहां बैठकर धूप का आनंद लेते थे। वहीं बच्चे खेलते रहते थे। ऐसे में अब पार्क की हालत खराब दुर्दशा हो चुकी है। अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।-हरगोविंद गर्ग, मकान नंबर 684 हुडा।
0
हुडा के साथ लगते मोती नगर कॉलोनी के सीवर के गंदे पानी का रिसाव भी इस पार्क में हो रहा है। इसके कारण कई बड़े छायादार पेड़ सूख गए हैं। हालात ये ही रहे तो पार्क के सभी पेड़ों की यही दुर्दशा हो जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, मकान नंबर 701 हुडा।

वर्जन:
हुड्डा के पार्क में जलभराव की समस्या पहले से बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए प्रभावी योजना का खाका तैयार किया है। मंजूरी के लिए नगर निकाय विभाग को भेजा है। उम्मीद है जल्द ही योजना को अमल में लाया जाएगा, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें