फोटो 30- सोनीपत के गांव पांची जाटान स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत
सोनीपत। गांव पांची जाटान स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड दातौली की ओर से सयुंक्त बैठक की गई। बैठक का शुभारंभ जिला सह मंत्री रवि भारती व सत्संग प्रमुख रामकुमार गोस्वामी ने भगवान श्रीराम व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के अध्यक्ष श्रीदत्त शास्त्री व मंच संचालन प्रखंड मंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।
बैठक में विहिप विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रदीप पाराशर ने 20 से 27 दिसंबर के बीच शहीदी सप्ताह, स्वामी श्रद्धानंद व शहीद उधम सिंह के बारे में जानकारी दी। सत्संग प्रमुख रामकुमार गोस्वामी ने माता तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नये दायित्वों की घोषणा की गई। सूबेदार सुल्तान गोस्वामी को संरक्षक व अनिल गोस्वामी को प्रखंड का सह मंत्री बनाया गया। वहीं बजरंग दल प्रखंड के संयोजक दीपक हिंदू ने प्रखंड दातौली के नये दायित्वों की घोषणा की। इनमें अमित कौशिक को सह संयोजक, विकास नायक को मिलन प्रमुख, विशाल नायक को सत्संग सह प्रमुख, कुनाल को गो सेवा एवं संवर्धन का सह प्रमुख व जोगेंद्र जोगी को खंड दातौली का प्रचार-प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में प्रखंड के सह मंत्री प्रदीप पांची जाटान, बल उपासना प्रमुख पिंकू पांची जाटान, सत्संग प्रमुख कृष्ण भारद्वाज व गो रक्षा प्रमुख पवन मौजूद रहे।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप