गोहाना में बड़ौता कॉलेज के छात्र विशाल ने कराटे की इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कांस्य पदक ज
- फोटो : 1
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता के छात्र विशाल ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज में छात्र को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य और शिक्षकों ने विशाल को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में विशाल ने दूसरा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद उसने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जो असम में आयोजित हुई थी जहां उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया।