फोटो . सावित्री देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : 1
सोनीपत। महात्मा आशानंद वधवा हिन्दू मंच सोनीपत के तत्वावधान में कोट मोहल्ला निवासी सावित्री देवी का मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान के लिए परिवार के सदस्य विनोद कुमार, सोहन लाल भारती, सोनिया और भरत ने सहमति दी। नेत्रदान महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच के महासचिव हरभगवान रहेजा और प्रधान हरिचंद स्नेही की प्रेरणा से हुआ। प्रक्रिया श्रॉफ अस्पताल के तकनीशियन नरेंद्र लोहमोर और टीम ने पूरी की। संवाद