फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वायरल आपत्तिजनक वीडियो डीपफेक या सच, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर जिले में खूब चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग एकत्रित होते हैं तो वहीं उसे लेकर चर्चा का दौर शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि वीडियो हजारों लोगों के मोबाइल फोन में पहुंच चुका है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला व व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की सूरत हूबहू सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसी है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हूबहू दिखने वाले नेता के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

गुरुवार को भी यह दावे किए जाने के मैसेज खूब वायरल हुए कि वीडियो डीपफेक है और यह किसी रणनीति के तहत किया गया राजनीतिक षड्यंत्र है। मामले को लेकर अभी तक पुलिस की तरफ से किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें