फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विनोद शर्मा को तीसरी बार सर्वसम्मति से चुना प्रधान

Wed, 08 Apr 2026 05:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में चुनाव के बाद शपथ लेते पदा​धिकारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ शाखा का बुधवार को त्रिवार्षिक चुनाव कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक राज्य उप प्रधान धर्मराज घणघस, उप कोषाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, उपाध्यक्ष जगबीर हुड्डा, संगठन सचिव कुशलपाल चौहान के निर्देश पर सर्वसम्मति से संपन्न कराया। विनोद शर्मा को तीसरी बार प्रधान चुना गया।
सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश नैय्यर को चुना गया। नए चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उनकी मांगों के लिए पत्र सौंपकर उनका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य सचिव हरिप्रकाश, सतीश रंगा, धूप सिंह, अमित कुमार, शंभू, नरेश कुमार, सुंदर, धर्मेंद्र, सुरेंद्र सिंह, सतीश, रणबीर, राजबीर, अशोक, मौसम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें