फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का मौसम आने से पहले नालों, सीवरों की हो सफाई : संजय

Wed, 08 Apr 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होती है। इससे न केवल जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
प्रधान मोहन सिंह मनोचा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से भी समय रहते नालों और सीवरों की सफाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि जिले के सभी नालों, नालियों और सीवरों की सफाई युद्ध स्तर पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव रविंद्र सरोहा ने उन क्षेत्रों को चिह्नित करने की मांग की है जहां हर साल पानी भरने पर समस्या उत्पन्न होती है। इन स्थानों पर पहले से ही पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंच के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस दिशा में शीघ्र काम किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें