फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा संघर्ष कमेटी के साथ ग्रामीण, आंदोलन का दिया संकेत

Sun, 29 Mar 2026 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के रामपुर-कुंडल में पंचायत करते खरखौदा संघर्ष कमेटी के सदस्य व ग्रामीण। स्रोत: क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव रामपुर-कुंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को जीत सिंह नंबरदार जटौला की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया और प्रशासनिक पुनर्गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खरखौदा ब्लाॅक को किसी भी नए प्रस्तावित जिले में शामिल नहीं किया जाए। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जटराणा क्षेत्र के आठ गांव इस मुद्दे पर एकजुट हैं। इस मुहिम में खरखौदा संघर्ष कमेटी के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंचायत में यह भी कहा गया कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज करने का भी संकेत दिया।
इस दौरान विकेश दहिया, कृष्ण सिसाना, प्रवेश खांडा, विनोद कुण्डल, सतीश कुंडल, कर्मवीर प्रधान और पंच कपिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें