फोटो 01. सोनीपत लघु सचिवालय में धरना स्थल पर मौजूद जुआं के ग्रामीण व जिला पार्षद। स्रोत: पाठक
सोनीपत। गांव जुआं के बीपीएल परिवारों की ओर से 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। सरकार व प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से ग्रामीण लगातार ढाई माह से ठंड में डटे हुए है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर बीपीएल परिवारों को प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिला रहा है। पात्र परिवार अपना हक पाने को लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। बीपीएल परिवार भी राम परिवार की वेशभूषा में लघु सचिवालय के सामने इकट्ठे होकर अधिकारियों को ज्ञापन देंगे और जल्द प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने की मांग करेंगे। इस दौरान प्रदीप, संदीप, रमेश, भोला, सुरेश, राजबीर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।