सोनीपत। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते जिले में 22 जनवरी को 439 शराब ठेके व गोदाम बंद रहेंगे। सरकार के निर्देशानुसार जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। पूरे देशभर में उत्सव का माहौल है। अमन और शांति कायम रखने को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश भर में शराब की सभी दुकानें बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर बडे़ कार्यक्रमों, समारोह, शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। ऐसे में शुष्क दिवस के दौरान शराब के क्रय-विक्रय किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।